महराजगंज में हत्या के आरोपी की तलाश खत्म, बृजमनगंज पुलिस ने दबोचा

महराजगंज में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बृजमनगंज थाना पुलिस ने आपराधिक मानव वध के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को लेहड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 July 2026, 4:28 AM IST

Maharajganj: जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज पुलिस ने  हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी को बहदग्राम लेहड़ा चौराहे से पकड़ा।

बृजमनगंज पुलिस के अनुसार  29 जून 2026 को वादी मनीष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी ग्राम पुल्न्दपुर टोला परगापुर थाना बृजमनगंज ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मामला दर्ज किया गया था।

मुकदमे में नामजद आरोपी के पिता रामचंद्र साहनी की 03.07.2026 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संजय साहनी पुत्र गिरधारी है। उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पुल्न्दपुर टोला परगापुर थाना बृजमनगंज। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 श्री विवेक रंजन,  उ0नि0 गौरव कुमार आर्य,  हेका0 दिलीप कुमार गौड़ थे।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  5 July 2026, 2:08 AM IST