Maharajganj: जिलाधिकारी ADM संग अचानक पहुंचे जिला अस्पताल, डॉक्टरों को दिए ये निर्देश

दीपावली के अगले दिन महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा अचानक जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 October 2025, 1:23 AM IST

Maharajganj:  महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने अचानक जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सीधे मरीजों के बीच पहुंचे और उनसे अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।

मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया कि अस्पताल में इलाज और दवाओं की व्यवस्था संतोषजनक है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की गहन जांच की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) सहित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

महराजगंज में जमीन के लिए इंसानियत हुई शर्मसार; पड़ोसियों ने ली बुजुर्ग की जान, गांव में दहशत

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज जिले के प्रशासन पर भरोसा करता है, इसलिए उसे सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।

डॉक्टरों को दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को निर्देशित किया कि वे मरीजों को बाहरी दवाएं न लिखें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची के अनुसार ही दवाएं दी जाएं ताकि मरीजों पर आर्थिक बोझ न बढ़े।

इसके बाद जिलाधिकारी ने वार्ड, ओपीडी और दवा वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल की सेवाओं को लेकर सीधा फीडबैक लिया और जिन मरीजों ने समस्याएं बताईं, उनके निवारण के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए।

महराजगंज में करंट की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली जनता के स्वास्थ्य और भरोसे से जुड़ी है, इसलिए नियमित निरीक्षण और सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जनता की सेवा ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसे हर स्थिति में निभाया जाएगा।” इस दौरान सीएमएस एके द्विवेदी , एo वीo त्रिपाठी समेत संबंधित लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 22 October 2025, 1:23 AM IST