व्यापारी से लूट मामले में डाइनामाइट न्यूज पर पीड़ित ने खोले वारदात के राज

बीते 14 मई की शाम को पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने बेरहमी से पीटने के बाद लाखों के जेवरात व मोटरसाइकिल छीन फरार हो गए,पुलिस इस मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में लगी हुई है।

Updated : 16 May 2026, 4:53 PM IST
google-preferred

महराजगंज: बीते 14 मई की शाम को पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी को बेरहमी से मारपीट कर लाखों के जेवरात व मोटरसाइकिल छीन फरार मामले में  पुलिस अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में लगी हुई है। स्वाट से लेकर पुलिस की कई टीमें इस अपराध के खुलासे के लिए CCTV कैमरो सहित संदिग्धो से पूछताछ कर रहीं।

पीड़ित व्यापारी ने डाइनामाइट न्यूज़ पर घटना की आपबीती सुनाई।  उसने बताया कि गंभीर चोट देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, दवा कराकर बीती रात वह आया है। घटना के बारे में बताया कि उसका मूल निवास लक्ष्मीपुर कस्बे में है। उसका दुकान मानिकतालाब चौराहे पर है, प्रतिदिन की भाँति वह दुकान से शाम पांच बजे घर के लिए चला।

चन्नी चौराहे पर उसने एक दुकान से चाउमीन खाया, फिर एक दुकान से पान खरीद खाया और अपाची बाइक से चल दिया। रास्ते में मलहनी फुलवरिया गाँव के पास चार- पाँच की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने उन्हे रोक कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये और पास बैग में रखा 1.5 किलो चांदी और 20 ग्राम सोना लुटकर फरार हो गए।घटना के बाद उसने किसी तरह परिजनों व पुलिस को सूचना दिया।

पूरी रात सुराग तलाशती रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई। पूरी रात पुलिस जंगल क्षेत्र से लेकर संदिग्ध जगहों पर सुराग खंगालती रही। पुलिस की कई टीमें CCTV कैमरो से लेकर संदिग्धो से पूछताछ में जुट गई।

Farrukhabad: 15 दिनों से भूखे लौट रहे मासूम! स्कूल में बंद हुआ बच्चों का खाना, सामने आई चौंकाने वाली वजह

पुलिस पर भरोसा, गुनाहगारों पर कारवाई की मांग

पीड़ित रंजीत सोनी ने बताया कि घटना में पुलिस उनके तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर ली है लेकिन जेवरात का जिक्र नहीं किया है। चौकी इंचार्ज ने आश्वासन दिया है जांच के बाद उसको बढ़ाया जायेगा। उन्हें पुलिस पर न्याय दिलाने का पूरा भरोसा है।

डीजल-पेट्रोल को लेकर फरेंदा के पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, लंबी कतारों से लोग परेशान

पुलिस का बयान

पुरंदरपुर एसओ मनोज राय ने घटना का जल्द ही खुलासा किया जायेगा। स्वाट से लेकर थाने की चार टीमें हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही। कुछ संदिग्धो से पूछताछ की जा रही, जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  16 May 2026, 4:25 PM IST

Advertisement