Maharajganj: पति पर रॉड से जानलेवा हमला, बृजमनगंज के रेलवे भवन ले जाकर पत्नी संग किया शर्मनाक काम

महराजगंज की बृजमनगंज रेलवे कॉलोनी में दिव्यांग रेलवे कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला करने और उसकी पत्नी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 5 August 2026, 11:30 AM IST

Maharajganj: महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां एक दिव्यांग रेलवे कर्मचारी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने और उसकी पत्नी को कथित तौर पर जबरन रेलवे भवन में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।

दिव्यांग कर्मचारी पर रॉड से हमला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले रेलवे कॉलोनी में मौजूद दिव्यांग कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उसकी पत्नी को जबरन रेलवे परिसर स्थित एक भवन में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया।

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों से हटेंगे लावारिस जानवर, जानिए सरकार की नई गाइडलाइन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। आरोपी की तलाश में पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए नहीं मिली कन्फर्म सीट? रेलवे ने चलाई स्पेशल अनारक्षित ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल

गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

घायल रेलवे कर्मचारी और उसकी पत्नी को उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Maharajganj

Published :  5 August 2026, 10:52 AM IST