हिंदी
गोरखपुर- सोनौली हाईवे का निर्माण
Maharajganj: जिले में गोरखपुर- सोनौली हाईवे का निर्माण हो रहा जिसमे जगह जगह पुल का भी निर्माण हो रहा। कुछ पुल निर्माणाधीन अवस्था में है। जिसमे कुछ पर कार्य चल रहा तो कुछ पूर्ण हो चुका है। यह पुल निर्माण किसी दिन किसी राहगीर के लिए काल ना बन जाए, इसके लिए सांकेतिक बोर्ड होना जरुरी है, ताकि पहले सचेत हो सके।
बिना किसी सांकेतिक रोक के हो रहा कार्य
कुछ निर्माणाधीन पुल वाली जगहों पर संस्था की अनदेखी आम लोगों के लिए घातक बन सकती है। पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत पैसिया में बन रहे पुल पर क्रेन, ऐसकेवेटर जैसे मशीनों से पुल के उपर से नीचे लटका कर कार्य हो रहा। जिसके नीचे से गाड़िया बेधड़क गुजर रही। बिना किसी सांकेतिक रोक के गाड़ियों का आवागमन जारी है। अगर कहीं इन मशीनों से कोई चूक हो जाती है तो नीचे से गुजर रही गाड़ियों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।
सतर्कता है जरूरी
पुल निर्माण करने वाली संस्थायो को चाहिए की निर्माण के समय आम लोगों को सुचारु व सुरक्षित आवागमन के लिए उचित व्यवस्था करे ताकि किसी भी घटनाओ से बचा जा सके।
Location : Maharajganj
Published : 30 July 2025, 8:04 PM IST