
सपा के मासिक बैठक
महराजगंज: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर रविवार को जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे मौजूद रहे।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बैठक को संबोधित करते हुए गणेश शंकर पांडे ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्वस्त करने का आरोप लगाया। यह कदम सीधे-सीधे वोट की चोरी है। उन्होंने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर लगातार मतदाता सूची की जांच करें और सुनिश्चित करें कि समाजवादी समर्थकों का नाम किसी भी कीमत पर न कटे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा की इस साजिश का समय रहते मुकाबला नहीं किया गया, तो लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में पड़ जाएंगे।
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पीडीए
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि भाजपा के वोट चोरी के षड्यंत्र को बूथ कमेटियों की मजबूती से ही रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सुनियोजित तरीके से वोट कर रही है।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बूथों पर तत्काल बी.एल.ए. की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। यादव ने स्पष्ट कहा कि “हमारे लिए बूथ का कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा नेता है। बूथ स्तर पर मजबूती ही हमें 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य तक पहुंचाएगी।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संविधान बचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत का आयोजन करें और भाजपा के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाएं।
बैठक का संचालन
बैठक में बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, राजू दुबे, छात्रसभा जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमरजीत साहनी, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, वरिष्ठ सपा नेता रामगोपाल यादव, राजेश निषाद, राजकुमार निषाद, गीता रत्नों पासवान, मक्खू प्रसाद और महिला सभा जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें इंदु गौतम, सुमन यादव, रामनारायण यादव, राजाराम भारती, सुदेश पटेल, परमहंस निषाद, लकी अली, बोनी शेख, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी समेत अनेक पदाधिकारी शामिल थे। बैठक का संचालन जिला महासचिव समसुद्दीन अली सिद्दीकी ने किया।
Location : Maharajganj
Published : 7 September 2025, 8:43 PM IST
Topics : Maharajganj Monthly meeting planned Samajwadi Party