देवरिया में ये क्या हुआ? लोग गए थे एक शख्स के अंतिम संस्कार में, मिले दो शव, मचा कोहराम

यूपी के देवरिया में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर लोग अचंभित रह गए। दरअसल मदनपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नदी में लोग अंतिम संस्कार के लिए गए थे। इस दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होने आये एक शख्स के साथ अनोखी घटना घटी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 June 2026, 12:28 AM IST

Deoria: यूपी के देवरिया में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर लोग अचंभित रह गए। दरअसल मदनपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नदी में लोग अंतिम संस्कार के लिए गए थे। इस दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होने गए एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान

मृतक शख्स की पहचान रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिड़हनी के रहने वाले 47 वर्षीय सुदर्शन पुत्र सीताराम के रूप में हुई है।

देवरिया में खनन माफियाओं का राज, प्रशासन मूकदर्शक

ऐसे हुआ हादसा

मुखाग्नि के बाद लोग बेलुआर घाट स्थित राप्ती नदी में नहाने गए। इस दौरान पैर फिसलने से सुदर्शन गहराई में चला गया और डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता चला। मदनपुर थाने से पुलिस भी पहुंची। शाम करीब छह बजे स्थानीय गोताखारों की मदद से सुदर्शन का शव बरामद हुआ। मौत की सूचना पर पत्नी मैना देवी का रो रोकर बुरा हाल था।

सुदर्शन ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत पर बुजुर्ग मां रमदेई देवी बेजार होकर रोने लगी। बेटा अभिषेक और बेटी सिंधु और संगीता बदहवास पिता के शव को देख रही थी।

देवरिया में सियासी भिड़ंत, CM Yogi के कार्यक्रम के बीच सपा युवा नेता अवनीश यादव गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार मृतक जो गांव के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। इसी दौरान नदी के गहरे पानी में डूब गए। कुछ देर बाद उनका शव मदनपुर थाना क्षेत्र में मिला। मदनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Location :  Deoria

Published :  26 June 2026, 11:51 PM IST