यूपी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर: 4 IAS अफसरों को ACEO बनाने की तैयारी, 12 नाम चुनाव आयोग के भेजे गए

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। चुनाव के सफल संचालन के लिए सीनियर अफसरों की तलाश शुरू हो गई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 October 2026, 7:51 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों के नतीजों पर सियासी चिर्चाओं के बीच विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये लखनऊ से लेकर दिल्ली तक तैयारियां शुरू हो गईं है और चुनाव के सफल संचालन के लिए सीनीयर अफसरों की तलाश की जा रही हैं। यूपी के 12 सीनियर आईएएस अफसरों के नाम केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजे जाने की तैयारियां की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक यूपी के 4 सीनियर आईएएस अफसरों को विधानसभा चुनाव में अतिरिक्त या सह-मुख्य निर्वाचन अधिकारी (ACEO) बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए एक दर्जन आईएएस अफसरों के नाम केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजे जा रहे हैं, जिनमें से चुनिंदा अफसरों को चुनाव संबंधी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

एक ही जिले में 3 साल से तैनात अधिकारियों का तबादला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यों से सीधे जुड़े अधिकारियों के तबादले और तैनाती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत, जो अधिकारी किसी एक जिले में तीन साल की सेवा पूरी कर चुके हैं और यह अवधि 31 मई, 2027 तक के चार वर्षों के भीतर आती है उनका उस जिले से तबादला कर दिया जाएगा। ये दिशा-निर्देश प्रशासन, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभागों के कुछ विशेष श्रेणियों के अधिकारियों पर लागू होंगे।

UP MLC Election Result: यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजों ने दिए कई बड़े सियासी संदेश, 2027 में होगा बड़ा उलटफेर?

गृह जिलों में तैनाती नहीं

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, चुनाव कार्यों से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों में तैनात नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा, उन अधिकारियों की तैनाती पर भी प्रतिबंध रहेगा, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों या उपचुनावों के दौरान किसी विशेष जिले में काम किया था। संबंधित अधिकारियों के तबादले और तैनाती के संबंध में एक समेकित रिपोर्ट 30 नवंबर तक चुनाव आयोग को सौंपी जानी चाहिए।

पांच अन्य राज्यों के लिए भी निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश के अलावा चुनाव आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन राज्यों में भी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश में चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों और 'अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी' (ACEO) के पदों पर संभावित नियुक्तियों पर ध्यान केंद्रित है। 12 अधिकारियों के नामों और चार विशिष्ट नियुक्तियों के बारे में आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी: 72 जिलों में 14.81 लाख वोटर चुन रहे 152 प्रत्याशियों की किस्मत

क्या है ACEO की जिम्मेदारी?

ACEO यानी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राज्य के निर्वाचन प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में कार्य करते हुए ये अधिकारी चुनाव संबंधी प्रशासनिक व्यवस्थाओं, मतदाता सूची से जुड़े कार्यों, निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन और चुनावी तैयारियों के समन्वय में योगदान देते हैं। हालांकि, चार आईएएस अधिकारियों की प्रस्तावित तैनाती और चुनाव आयोग को भेजे गए 12 नामों के संबंध में संबंधित आधिकारिक आदेश या अधिकारियों की सूची सामने आने के बाद ही नामों और नियुक्तियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Lucknow

Published :  29 October 2026, 7:51 PM IST

Related News

Advertisement