Lucknow: अवैध खनन बना मौत की वजह, दोस्तों संग तालाब में नहाने गए बालक की मौत

यूपी के लखनऊ में शनिवार को दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 May 2026, 8:44 PM IST

Lucknow: यूपी के लखनऊ में एक परिवार में कोहराम मच गया। दोस्तों संग तालाब में नहाने गए बालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना एसजीपीजीआई कोतवाली क्षेत्र के सभाखेड़ा कल्ली पश्चिम गांव की है। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (13) के रूप में हुई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, अब इस अधिकारी के आदेश के बिना नहीं बनेगा मृत्यु प्रमाणपत्र

मृतक की मां सुमन ने बताया कि उनका बेटा गांव के एक निजी विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था। सुबह 11:30 बजे स्कूल से घर आया था। खाना खाने के बाद दोस्त हिमांशु, पुनीत व छोटे भाई मनीष के साथ गांव के बाहर तालाब में नहाने चला गया।

छोटे भाई मनीष (11) ने बताया कि वह तालाब में किनारे की ओर नहा रहा था। उसका भाई और हिमांशु गहरे पानी में चले गए। वहां दोनों डूबने लगे। उसने पास में ही पड़ी एक लकड़ी को फेंका तो हिमांशु ने उसे पकड़ लिया। जितेंद्र लकड़ी को नहीं पकड़ पाया और डूब गया।

लखनऊ में डेमो कार का कहर! कई लोगों को रौंदते हुए SUV से भिड़ी, महिला चालक हिरासत में

स्थानीयों ने लगाया ये आरोप

स्थानीयों ने बताया कि पास में बनी टाउनशिप में कार्य के लिए यहां पर अवैध खनन काफी मात्रा में किया गया। इसके बाद वहां गहरा तालाब (गड्ढा) बन गया। खनन माफिया द्वारा खोदे गए अवैध तालाब में डूबकर बालक की मौत हो गई।

पुलिस का बयान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। किसी तरह तालाब से निकालकर जितेंद्र को एसजीपीजीआई की इमरजेंसी में लाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  16 May 2026, 8:44 PM IST