स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर बोला हमला, जाने क्या कहा

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर पलटवार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 February 2026, 12:52 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी पर हमला बोला है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कोई भगवा धारण करने से योगी या संत नहीं हो जाता। अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार की पुलिस पर भी हमला बोला, कहा कि आपकी पुलिस कहां थी जब मुझ पर अत्याचार हो रहे थे।

गेरुआ धारण करने से कोई संत नहीं हो जाता

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जैसे सफेद कपड़ा पहन लेने से कोई नेता नहीं होता, सैनिक वाला कपड़ा पहन लेने से कोई सेना का नहीं हो जाता, ठीक उसी तरह गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई योगी-संत नहीं हो जाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि योगी तो सारे संसार को छोड़ कर आता है, आप तो संसार में वापस आ गए। अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम के खिलाफ कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन में सही और सत्य लोगों की एंट्री होती है,वहां झूठ-फरेब करने वाले नहीं होते,अगर वो मिक्स हो जाएंगे तो उन्हें छांटना मुश्किल हो जाएगा। सनातन धर्म को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए काम हो रहा है,जनता समझ रही है, इसमें कालनेमि लोग भर गए हैं,उन्हें जनता साफ करेगी और फिर हमारा सनातन धर्म साफ-स्वच्छ होगा।

Air Show: चीन- म्यांमार बॉर्डर पर गरजे राफेल-सुखोई, ELF पर उतरा पीएम मोदी का विमान और हाईवे से उड़ान, जानिये IAF की नई ताकत

सीएम योगी ने दिया था ये बयान

गौरतलब है कि सीएम योगी ने कहा कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता। आदि जगत गुरु शंकराचार्य ने चार पीठों की स्थापना की थी और जो पात्र होगा, वही परंपरा के अनुसार मान्य होगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि कोई भी आचार्य के रूप में जहां-तहां जाकर माहौल खराब नहीं कर सकता।

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में पहली बार शंकराचार्य विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि मर्यादाओं का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है और हर व्यक्ति कानून से बंधा है।

चारधाम तैयारियों के बीच रुद्रप्रयाग को मिला नया चेहरा, युवा IAS विशाल मिश्रा ने संभाली कमान, क्या बदल जाएगी पूरी व्यवस्था?

उन्होंने माघ मेले में हुई अव्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि 4.5 करोड़ की भीड़ में रास्ता ब्लॉक करना गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भी वही कानून है, जो किसी आम व्यक्ति के लिए है। क्या कोई भी मंत्री या सपा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर कहीं भी घूम सकता है? एक सिस्टम होता है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 14 February 2026, 12:52 PM IST