
लखनऊ कोचिंग आगजनी में कई लोगों की मौत (Img: X)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की दोपहर को आग का बड़ा तांडव देखने को मिला। कोचिंग सेंटर में भीषण आघ की चपेट में आने के कारण 12 से 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताये जा रहे है। केजीएमयू ने के प्रवक्ता डॉ के के सिंह का इस घटना पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की बात कही है।
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की दोपहर को आग का बड़ा तांडव देखने को मिला। कोचिंग सेंटर में भीषण आघ की चपेट में आने के कारण 12 से 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताये जा रहे है। घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की बात कही है।… pic.twitter.com/D57xbcN0AJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 22, 2026
जानकारी के अनुसार, अलीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी इमारत धुएं और आग की लपटों से घिर गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि जिस इमारत के निचले हिस्से में आग लगी, उसके ऊपर कोचिंग और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहा था, जहां कई छात्र मौजूद बताए जा रहे थे।
लखनऊ के भीषण अग्निकांड से पिघले सीएम योगी, रद्द किये सारे कार्यक्रम, यूपी में बड़े एक्शन की तैयारी
घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में स्थानीय युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही इमारत के अंदर धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने के समय कई छात्र और कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे। देखते ही देखते धुआं पूरी इमारत में फैल गया और लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग और धुएं से बचने के लिए कई छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। वहीं कुछ छात्र बाहर निकलने के लिए खिड़कियों और बालकनी तक पहुंच गए। हालात इतने भयावह हो गए कि एक छात्र ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी।
हालांकि वह नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस दृश्य को देखने वालों के मुताबिक कुछ मिनटों तक वहां केवल चीख-पुकार और मदद की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
लखनऊ में जहां मची चीख-पुकार, क्या वहां सच में था कोचिंग सेंटर? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा SDRF और NDRF की टीमें भी बचाव कार्य में जुट गईं। बिल्डिंग के भीतर घना धुआं होने के कारण राहतकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों तक पहुंचने के लिए इमारत की पिछली दीवार तक तोड़नी पड़ी। इसी रास्ते से अंदर फंसे लोगों को निकालने और तलाशी अभियान चलाने का काम शुरू किया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग कहां से शुरू हुई और इतनी तेजी से पूरी इमारत में कैसे फैल गई।
Location : Lucknow
Published : 22 June 2026, 5:23 PM IST
Topics : Lucknow Fire Lucknow News UP News