182.30 करोड़ गन्ना भुगतान, जर्जर बिजली लाइन और किसान सुरक्षा… लखनऊ में सरकार के सामने रखीं बड़ी मांगें

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर केसर शुगर मिल के 182.30 करोड़ गन्ना बकाया, जर्जर 11 केवी बिजली लाइन और किसानों की सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दे उठाए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 August 2026, 1:38 PM IST

Lucknow: किसानों के लंबित गन्ना भुगतान, जर्जर बिजली व्यवस्था और खेती से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लखनऊ पहुंचा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से अलग-अलग मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान सरकार से लंबित मामलों में तत्काल कार्रवाई और समयबद्ध समाधान की मांग की गई।

केसर शुगर मिल का 182.30 करोड़ बकाया बना प्रमुख मुद्दा

प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री के सामने बहेड़ी स्थित केसर शुगर मिल का मामला प्रमुखता से उठाया। संगठन का कहना है कि मिल पर किसानों का करीब 182.30 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना आयुक्त की ओर से 26 मई 2025 को वसूली प्रमाण-पत्र (आरसी) जारी किए जाने के बावजूद अब तक किसानों को भुगतान नहीं मिला है।

सावधान! कांवड़ यात्रा के चलते एनएच-58 बंद, दिल्ली-लखनऊ हाईवे हुआ वन-वे; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

उपमुख्यमंत्री को सौंपा मांग-पत्र

भाकियू (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान केसर शुगर मिल प्रकरण में किसानों के साथ कथित अन्याय, लंबित भुगतान और प्रशासनिक स्तर पर कथित लापरवाही का मुद्दा उठाया गया।

कृषि मंत्री से कीं कई अहम मांगें

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के समक्ष संगठन ने मांग रखी कि केसर शुगर मिल से किसानों का पूरा 182.30 करोड़ गन्ना भुगतान जल्द कराया जाए। साथ ही जारी आरसी की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाए।

Kannauj News: मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में चालक की मौत

ऊर्जा मंत्री के सामने उठाया बिजली लाइन का मुद्दा

भाकियू (भानु) ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के सामने किसानों की सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। संगठन ने बताया कि सकरस, मितापुर जागीर, बिजौरिया, जसाईनगर, ऐंठपुरा से अलीगंज तक खेतों और जंगल के बीच से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन काफी जर्जर हो चुकी है।

'किसानों के अधिकारों से समझौता नहीं होगा'

युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) किसानों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। किसानों की मेहनत की कमाई का भुगतान समय पर मिलना उनका अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  5 August 2026, 1:38 PM IST