एक ओर जहां देश भर में प्रेमी प्रेमिका वैलेंटाइन डे मना रहे हैं तो वही दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां पर प्रेमियों को दी जा रही है ऐसी चेतावनी की आपके सिर से प्यार का भूत ऊतर जाएगा।

मोहब्बत करने वालों पर धर्म के ठेकेदारों का पहरा
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मद्देनज़र मोहब्बत करने वालों पर धर्म के ठेकेदारों का पहरा देखने को मिला। नगर के महावीर चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर मंगलवार को लठ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन क्रांति सेना की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
क्रांति सेना के मुताबिक, लठ पूजन के माध्यम से वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाना है। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पहले ही सभी होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को चेतावनी दी है कि अगर 14 फरवरी को कोई प्रेमी जोड़ा संदिग्ध हालात में पकड़ा गया, तो क्रांति सेना की महिला कार्यकर्ता उन्हें लठों से सबक सिखाएंगी और गंजा कर पूरे शहर में घुमाएंगी।
कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि अगर कोई ऐसा होता है, तो उस घटना का जिम्मेदार होटल या रेस्टोरेंट मालिक और जिला प्रशासन होगा। उनका कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार की अश्लीलता या सार्वजनिक मोहब्बत वैलेंटाइन डे पर नहीं होने दी जाएगी।
Mainpuri News: अवैध पेट्रोल पंप का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; जानिये पूरा मामला
क्रांति सेना महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा, “हमारे वरिष्ठ पदाधिकारी क्रांति सेना के कार्यालय पर इकट्ठा हुए और लठ पूजन किया। हमने रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को लेटर देकर चेतावनी दे दी है। यदि कोई प्रेमी जोड़ा संदिग्ध पाया गया, तो उसका ‘इलाज’ किया जाएगा, गंजा करके पूरे शहर में घुमाया जाएगा। यह प्रशासन और शासन की जिम्मेदारी होगी कि ऐसा न हो। हमने पहले ही सबको चेतावनी दे दी है।"
मुजफ्फरनगर: 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को लेकर क्रांति सेना ने मोहब्बत करने वालों पर पहरा बढ़ाया। महावीर चौक कार्यालय पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ‘लठ पूजन’ किया और प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दी। #ValentinesDay #Muzaffarnagar #KrantiSena pic.twitter.com/E0dew5Uct2
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 10, 2026
उन्होंने आगे कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इसे ब्लैक डे घोषित किया जाना चाहिए, न कि वैलेंटाइन डे।
पूनम चौधरी ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बाजार में उतरकर रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को लेटर दिए और उन्हें चेतावनी दी कि अगर 14 फरवरी को कोई प्रेमी जोड़ा संदिग्ध पाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी।
T20 World Cup 2026: BCCI ने ठुकरा दी भारतीय खिलाड़ियों की ये मांग…जानें पूरी खबर
क्रांति सेना ने स्पष्ट किया कि उनका यह अभियान संपूर्ण नगर में वैलेंटाइन डे के दौरान सार्वजनिक मोहब्बत रोकने और लोक जागरूकता पैदा करने के लिए है।
पूनम चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष क्रांति सेना – मुजफ्फरनगर:"हमने पहले ही सबको चेतावनी दे दी है। जो लोग संदिग्ध पाए गए, उनका इलाज किया जाएगा और पूरे शहर में घुमाया जाएगा। प्रशासन और शासन इसकी जिम्मेदारी लें।"