
महराजगंज में तेंदुए का खौफ(AI Generated img)
Maharajganj: महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को तेंदुए ने बकरी पर हमला कर उसे मार डाला। लगातार चौथे दिन तेंदुए की गतिविधि दिखने से ग्रामीण चिंतित हैं।घटना मुस्लिम बस्ती के पास, सुरेश वर्मा और रऊफ के घरों के पश्चिम में स्थित बगीचे की है।
मिठौरा निवासी जलालुद्दीन ने बताया कि उनके छोटे भाई इमामुद्दीन के परिवार की महिलाएं बकरियां चराकर उसी रास्ते से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बगीचे के पास छिपे तेंदुए ने एक बकरी पर हमला किया और उसे दबोचकर बगीचे की ओर खींच ले गया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बगीचे के पास छिपे तेंदुए ने एक बकरी पर हमला किया और उसे दबोचकर बगीचे की ओर खींच ले गया। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें-पति को धीरे-धीरे दे रही थी जहर! गाजियाबाद में रेणु भटनागर गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति पर भी जांच
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने और बच्चों को अकेले भेजने से डर रहे हैं। उनका आरोप है कि विभाग को सूचना देने के बावजूद मौके पर पहुंची टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की।ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित जगह पर छोड़ने की मांग की है।
तेंदुए के खौफ से दहशत में ग्रामीण(AI Generated img)
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़कर आबादी से दूर सुरक्षित जगह पर छोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि तेंदुए की गतिविधि नहीं रुकी तो वह किसी इंसान पर भी हमला कर सकता है। चौक रेंजर ऋषभ नायक ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित जगह पर छोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
Location : Maharajganj
Published : 26 November 2026, 1:30 PM IST
Topics : Breaking News Leopard Attack in Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) UP News Wild life Alert