हिंदी
कुशीनगर में डीएम-एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Kushinagar: जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और प्रशासन के समक्ष भूमि विवाद, राजस्व अभिलेख, पुलिस से जुड़े मामलों तथा अन्य विभागीय समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष और नियमसम्मत निस्तारण किया जाए। डीएम ने यह भी कहा कि जिन गांवों में राजस्व संबंधी विवाद अधिक हैं, वहां राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Kushinagar: डीएम ने अफसरों संग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को किया नमन
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश, कानून-व्यवस्था और अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पुलिस को सक्रिय और जवाबदेह भूमिका निभानी होगी। साथ ही उन्होंने मामलों के त्वरित निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
भूमि विवाद और राजस्व मामलों में लापरवाही पर डीएम ने दी कड़ी चेतावनी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें 16 शिकायतें राजस्व विभाग, 1 पुलिस विभाग तथा 6 अन्य विभागों से संबंधित थीं। कुछ मामले संयुक्त रूप से पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़े पाए गए। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु सौंप दिया गया। सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद, वरासत, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
Kushinagar Road Accident: हाईवे पर ट्रक-कार की जोरदार टक्कर, मौके पर तीन लोगों की मौत; कई घायल
समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालय कक्षों का जायजा लिया और अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने न्यायालय की पत्रावलियों को देखते हुए उपजिलाधिकारी को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाए।
राजस्व व पुलिस मामलों में तेजी से कार्रवाई के निर्देश (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी कप्तानगंज, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में प्रशासनिक सक्रियता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर देखने को मिला।
Location : Kushinagar
Published : 23 March 2026, 7:02 PM IST
Topics : ASP DM Government Service Kushinagar news Samadhan Diwas