मुजफ्फरनगर: महंगाई के खिलाफ क्रांतिसेना महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन! ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर में बढ़ती महंगाई और बच्चों की शिक्षा पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर क्रांतिसेना महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। गातार बढ़ रही महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है, खासकर महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 5:55 PM IST

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बढ़ती महंगाई और बच्चों की शिक्षा पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर क्रांतिसेना महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपते हुए कई अहम मांगें रखीं।

 क्या है पूरी घटना?

पूनम चौधरी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है, खासकर महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूल और कॉलेज “शिक्षा माफिया” की तरह काम कर रहे हैं, जहां हर साल मनमानी फीस बढ़ोतरी की जा रही है। इसके साथ ही अभिभावकों को ड्रेस और किताबें एक ही दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे मोटा कमीशन लिया जाता है।

नोएडा से उत्तराखंड पहुंची वेतन बढ़ाने वाली आग, क्या सरकार आंदोलन बढ़ने से पहले करेगी समाधान, या फिर होंगे यूपी जैसे हालात?

मोर्चा स्कूलों के बाहर धरना-प्रदर्शन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूलों और कॉलेजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और फीस नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो क्रांतिसेना महिला मोर्चा स्कूलों के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा और जरूरत पड़ी तो स्कूलों में ताला भी लगाया जाएगा।

नोएडा में मजदूरों की हड़ताल को हिंसक बनाने वाली 2 महिला नेताओं की हुई पहचान, लालू यादव से जुड़ा लिंक

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद

इसके अलावा स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि किसी भी घर में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा। अगर बिना अनुमति मीटर लगाया गया, तो विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  15 April 2026, 5:55 PM IST