कोल्हुई: भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से जनता पसीने और गुस्से से तरबतर

आसमान से बरसती आग और उस पर बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कई-कई घंटे बिजली गुल रहने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 May 2026, 12:31 AM IST
google-preferred

Maharajgan: कोल्हुई कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।  दिन हो या रात, बार-बार बिजली जाने से आम जनता परेशान है। लोगों का कहना है कि जैसे ही गर्मी बढ़ती है, बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है और घंटों कटौती शुरू हो जाती है।

बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

तेज गर्मी और उमस के कारण बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न रहने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। कई जगहों पर रात के समय बिजली कटने से लोग छतों और सड़कों पर टहलने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। गरमी के कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।

कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उप निबंधक का तबादला, महराजगंज से मुरादाबाद भेजे गए

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में लगातार ट्रिपिंग हो रही है और घंटों तक बत्ती गुल रहती है। इस भयंकर तपिश में घरों के अंदर बैठना मुश्किल हो चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी मासूम बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को उठानी पड़ रही है।

बिजली कटौती का असर केवल घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। बिजली न आने से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई मोहल्लों में लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।

महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की किल्लत: किसान टंकी पर कर रहे इंतजार, खेती और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित

बिजली विभाग चैन से सोया

गुस्साए लोगों ने कहा कि उन्होंने टोल-फ्री नंबर से लेकर सबस्टेशन तक कई लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। विभाग की तरफ से कहा गया कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों और सिस्टम पर लोड अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसी ओवरलोडिंग की वजह से बार-बार तकनीकी गड़बड़ी आ रही है और ट्रिपिंग हो रही है।

लोगों में बढ़ती नाराजगी

स्थानीय नागरिकों गोलू , रामअचल,सूरज,राज,रामप्रीत ,अकबाल,अशरफ,गणेश ने बिजली विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने और बिजली आपूर्ति सुचारू की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  22 May 2026, 12:27 AM IST

Advertisement