महराजगंज में दर्दनाक हादसा, एक झटके में उजड़ गया परिवार का सहारा

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। बकैनिया हरैया गांव में जहरीले सांप के डसने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम छा गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 October 2026, 2:02 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बकैनिया हरैया गांव में जहरीले सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरथरी पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दूसरे मकान में सामान लेने गए थे भरथरी

बताया जा रहा है कि भरथरी का गांव में ही दो स्थानों पर मकान है। बुधवार शाम वह दूसरे मकान में सामान लेने के लिए गए थे। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए और उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल महराजगंज लेकर पहुंचे।

हादसा, मातम और मदद का हाथ: महराजगंज में आकाशीय बिजली से युवक की मौत; पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भरथरी का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया दिलीप: महराजगंज में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत; एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गांव में पसरा मातम

भरथरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Location :  Maharajganj

Published :  1 October 2026, 2:01 AM IST