Kolhui Cyber Fraud: जिसे दोस्त समझा, वही निकला धोखेबाज… 25 हजार की कहानी ने मचाया हड़कंप

कोल्हुई क्षेत्र में एक व्यक्ति को उसके दोस्त के नाम से मदद का फर्जी मैसेज भेजकर ठगी का शिकार बना लिया गया। साइबर अपराधियों ने भरोसा जीतकर पैसे ऐंठ लिए। पीड़ित को बाद में ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 May 2026, 2:49 PM IST
google-preferred

Kolhui (Maharajganj): कोल्हुई(महराजगंज) जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने युवक के दोस्त का फेसबुक अकाउंट हैक कर उससे मदद के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

भरोसा बना ठगी का कारण

जानकारी के अनुसार बहदुरी बाजार निवासी सुनील वरुण के फेसबुक मैसेंजर पर उसके एक परिचित के अकाउंट से अचानक संदेश आया। मैसेज में जरूरी काम बताते हुए तत्काल रुपये भेजने की बात कही गई। दोस्त पर भरोसा करते हुए सुनील ने बताए गए खाते में दो किस्तों में कुल 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

फोन कॉल से खुली ठगी की पोल

रुपये भेजने के कुछ देर बाद युवक ने अपने दोस्त को फोन किया तो सच्चाई सामने आई। दोस्त ने बताया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है और उसने किसी से कोई रुपये नहीं मांगे हैं। यह सुनते ही युवक के होश उड़ गए और उसे अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसआई पंकज सिंह ने बताया कि जिस खाते में पैसा भेजा गया था, उसे तत्काल फ्रीज करा दिया गया है। संबंधित थाने की मदद से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शादी की तैयारी के बीच महराजगंज का युवक गायब, गोरखपुर से आगे टूटा संपर्क, नेपाल में ऐसा क्या हुआ?

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी परिचित के नाम से रुपये मांगने पर पहले फोन कर पुष्टि अवश्य करें। बिना जांच-पड़ताल किसी भी खाते में पैसा ट्रांसफर न करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  14 May 2026, 2:49 PM IST

Advertisement