कोल्हुई: मोटरसाइकिल की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल

जनपद में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोल्हुई थानाक्षेत्र के ग्राम करुआवल के पास देर शाम कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 26 May 2026, 11:17 PM IST

Maharajganj: जनपद में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।  कोल्हुई थानाक्षेत्र के ग्राम करुआवल के पास देर शाम कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सोनचिरैया निवासी छोटई यादव सरसों का तेल निकलवाने के लिए करुआवल जा रहे थे जैसे ही मशीन के पास पहुंचे और सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

महराजगंज में 40 साल की महिला 14 वर्षीय लड़के संग रहने पर अड़ी, पुलिस थाने में घंटों चला ड्रामा

बुजुर्ग की हालत गंभीर

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए नजदीकी एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महराजंगज, गोरखपुर समेत पूर्वांचल में हीट वेव; घरों में ही रहने की सलाह, जानिये कल 25 मई के मौसम का हाल

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस सम्बन्ध में एसओ गौरव सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Location :  maharajganj

Published :  26 May 2026, 11:16 PM IST