Kaushambi News: भूमि विवादों पर एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम ने मौके पर कराए कई मामलों का निपटारा…

चायल तहसील के ग्राम बिगहरा उस्मानपुर में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने "टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान" अभियान के तहत स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने शिकायतें सुनीं, राजस्व और पुलिस टीम को निर्देश दिए और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। चकरोड़ सीमांकन और वरासत मामलों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 29 April 2026, 9:47 PM IST

Kaushambi: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने 'टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान के अन्तर्गत आज तहसील चायल की ग्राम बिगहरा उस्मानपुर में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं।

जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित पक्षों से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों का समाधान निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। इस दौरान उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार को निर्देश दिए गए कि सभी प्रकरणों में नियमानुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

राजस्व और पुलिस टीम को सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी, नेवादा से कहा कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चकरोड़ों के चिन्हांकन के उपरांत चकरोड़ों का निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रास्तों और भूमि सीमांकन से जुड़े विवादों का समय पर निस्तारण बेहद आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न न हो।

कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर डीएम की बैठक, दिए सख्त निर्देश…

कैम्प में कमला देवी ने लेखपाल पर वरासत न करने की शिकायत की, जबकि लेखपाल ने वरासत पूर्ण होने की बात कही। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कई भूमि विवादों का मौके पर समाधान

कैंप में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 955, 684 एवं 114, जो खतौनी में चकरोड दर्ज हैं, उनका सीमांकन मौके पर ही करा दिया। इसके साथ ही गाटा संख्या 140 से संबंधित भूमि विवाद का भी निस्तारण किया गया। गाटा संख्या 358 मि0 में वरासत के प्रकरण पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

Madhya Pradesh News: छतरपुर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, पढे़ं पूरी खबर

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कैंपों का उद्देश्य जनता को त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Location :  Kaushambi

Published :  29 April 2026, 9:47 PM IST