
कौशांबी में रजिस्ट्री ऑफिस के सामने मचा बवाल (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
Kaushambi: सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बे में रजिस्ट्री ऑफिस के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके में मौैजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वायरल वीडियो का kaushambiसंज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि कई लोगों ने मिलकर एक युवक को घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर युवक की पिटाई होते देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कौशाम्बी में सरेराह मारपीट (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
मारपीट के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
सिराथू में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)
घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने के साथ ही घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रजिस्ट्री ऑफिस के सामने हुई मारपीट के कारण कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Location : Kaushambi
Published : 23 November 2026, 3:43 PM IST