Kaushambi News: एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर से आदेश जारी, जांच में सामने आया मामला; पेशकार गिरफ्तार
कौशांबी की मंझनपुर तहसील में एसडीएम के डिजिटल हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर आदेश जारी किए जाने के मामले में पुलिस ने पेशकार कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला करीब तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। प्रकरण की विस्तृत जांच एडीएम शालिनी प्रभाकर को सौंपी गई है।