SIR 2027: वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो 28 नवंबर को न चूकें मौका, हर बूथ पर मिलेगी ये खास सुविधा

अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है या उसमें कोई गलती है तो 28 नवंबर को सुधार कराने का मौका मिलेगा। कासगंज जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। नए मतदाता बनने से लेकर नाम और पते में संशोधन तक की सुविधा मिलेगी। जानिए शिविर का समय और किस काम के लिए कौन सा फॉर्म भरना होगा।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 5:40 PM IST

Kasganj: अगर आप पहली बार वोट डालने की तैयारी कर रहे हैं या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है तो 28 नवंबर की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मतदान के दिन बूथ पर पहुंचकर नाम तलाशने की परेशानी से बचने के लिए निर्वाचन विभाग ने पहले ही मतदाता सूची दुरुस्त कराने का मौका दिया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में नए मतदाता बनने से लेकर मतदाता सूची में दर्ज नाम, पते और अन्य विवरण में संशोधन कराने की सुविधा मिलेगी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे।

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के लिए खास मौका

निर्वाचन विभाग का विशेष ध्यान उन युवाओं पर रहेगा, जो पहली बार मतदाता बनने जा रहे हैं। इसके अलावा ऐसे पात्र नागरिक भी शिविर का लाभ उठा सकेंगे, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है।

UP Farmer Protest: डीएम ऑफिसों को ही अब अपना घर बनाएंगे किसान, सहारनपुर में राकेश टिकैत की सरकार को बड़ी चेतावनी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 100-कासगंज, 101-अमांपुर और 102-पटियाली के सभी मतदान स्थलों पर बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे।

शिविर में पहुंचने वाले नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित आवेदन भरने में सहायता दी जाएगी। ऐसे में जिन लोगों को आवेदन भरने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, वे भी संबंधित अधिकारियों की मदद ले सकेंगे।

नाम जुड़वाने से लेकर पता बदलवाने तक की सुविधा

आगर किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह फार्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेगा। वहीं, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फार्म-7 उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में कोई गलती है, वे फार्म-8 भरकर संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। परिवार में किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है या पहले से दर्ज जानकारी में कोई त्रुटि है तो संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवेदन किया जा सकता है।

“दो बूंद जिंदगी की” से कोई बच्चा न रहे वंचित, झांसी में स्टेट ऑब्जर्वर ने खुद गलियों में उतरकर परखी जमीनी हकीकत

सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगेंगे शिविर

विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी नजर रखेंगे। अभियान की निगरानी के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सुपरवाइजर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 28 नवंबर को अपने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की अहमियत है और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है।

Location :  Kasganj

Published :  27 November 2026, 5:40 PM IST