कांवड़ यात्रा 2026: मुजफ्फरनगर में मुस्लिम समाज ने पेश की भाईचारे की मिसाल, जारी किया खास संदेश

कावड़ यात्रियों को कोई परेशानी ना हो और वह सुकून से गुजार सकें इसके लिए सभी मुस्लिम समाज के लोग ने 11 सूत्री गाइडलाइन जारी की है, जिसको पढ़कर जागरूक होकर लोग इस पर चले ओर कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए अपना सहयोग दे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 3:35 PM IST

Muzaffarnagar: पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर जनपद में मुस्लिम समाज ने आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। जिसके चलते मुस्लिम धर्मगुरुओं और जिम्मेदार लोगों ने एक बैठक कर कांवड़ यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण अपील जारी की है।

दरसअल फलाह इस्लामिक लाइब्रेरी के संस्थापक मौलाना कारी मौहम्मद खालिद कासमी ने बताया कि इन दिनों जिले से लाखों कांवड़ यात्री गुजर रहे हैं। जिसके चलते ये आस्था का पर्व है और प्रत्येक समाज के लोगों को इसका स्वागत और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भी कांवड़ यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का दिल से स्वागत और सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar कांवड़ यात्रा: फूलों की बारिश से महका यात्रा मार्ग, जनप्रतिनिधियों ने किया शिवभक्तों का भव्य स्वागत

11 सूत्रीय गाइडलाइन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भीड़ के मद्देनजर मुस्लिम समाज के लोग सहयोग की भावना से काम करेंगे। इस दौरान फलाह इंसानियत सोसाइटी और इस्लामिक लाइब्रेरी मुजफ्फरनगर द्वारा जनहित में 11 सूत्रीय आवश्यक सावधानियों की गाइडलाइन भी जारी की है। 11 सूत्रीय मार्गदर्शिका को मुस्लिम इलाकों में कई धार्मिक इमारत के बाहर भी चस्पा किया गया है। ताकि सभी मुस्लिम समाज के लोग इस गाइडलाइन को पढ़कर जागरूक होकर इस पर चले ओर कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए अपना सहयोग दे।

मार्गदर्शिका में अपील की गई है कि

1. जैसे कि आप सभी जानते हैं की इन दिनों जिला एवं शहर मुजफ्फरनगर से लाखों कावड़ यात्री गुजर रहे हैं इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के नागरिकों का दायित्व है की कावड़ यात्रियों के लिए मार्गों को सुगम एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने में हर संभव सहयोग करें।

2 ) जिन सड़कों एवं चौराहों से कावड़ यात्री गुजर रहे हैं उन मार्गों एवं चौराहों पर जाने से यथासंभव बचे।

3 ) चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चालक प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

4 ) कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना अथवा घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क करें कानून अपने हाथ में ना ले तथा किसी भी घटना को धार्मिक रंग ना दे।

5 ) यदि आपको उन्ही मार्गो से गुजरना अत्यंत आवश्यक हो जिसे कावड़ यात्रा निकल रही है तो पुलिस एवं प्रशासन की सलाह अथवा सहायता लेकर ही यात्रा करें।

6 ) सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली अथवा किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट न करें न, न साझा करें और न ही उन पर टिप्पणी करें।

7 ) अफवाह से बचे, उन पर ध्यान न दे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाएं।

8 ) किसी भी दुर्घटना अथवा घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क करें।

9 ) कावड़ यात्रा के दौरान यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रबंधो में सहयोग करें।

10 )समाज विरोधी एवं असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें ।

11 ) एक अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक होने के नाते शहर एवं जिले में शांति ,कानून व्यवस्था ,आपसी प्रेम, धार्मिक सद्भाव तथा कानून का पालन करना अपना कर्तव्य समझे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मौलाना करी खालिद कासमी ने बताया कि फ़लाह इंसानियत सोसाइटी के रहतमाम शह इस्लामिक अकैडमी मुजफ्फरनगर, मैं आज इस वक्त में जो जिले और शहर में कावड़ यात्रा गुजर रही है अपने पीक पर है उसको लेकर यहां से एक अपील जारी की गई है शांति और अमन बनाए रखने की आवाम के नाम इसी तरह से हमें इस कावड़ यात्रा के दरमियान किस तरह से अपने शहर के माहौल को अच्छा रखना है और कावड़ यात्रा के दौरान प्रशासन का किस तरह से हमें ताबून करना है।

अपने शहर को मोहब्बत नगर बनाने की अपील

लाखों करोड़ों कावड़ यात्री हमारे शहर से जिले से गुजर रहे हैं, हमें अपने शहर को मोहब्बत नगर प्यारोमोहब्बत का गढ़ बनाकर और अमन के साथ सुकून के साथ प्यारोमोहब्बत के साथ में इस सारी कावड़ यात्रा को गुजरने के लिए हमें किस तरह से ताबून करना है उस पर चर्चा की गई है और यहां से एक 11 नुकात की एक गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें आवाम से अपील की गई है की आपको किस तरह से जिले और शहर में अपने सफर करने हैं एहतियात बरतनी है।

भीड़ से बचना है इसी तरह से अफवाहों से बचाना है सोशल मीडिया पर कोई गलत पोस्ट डालने से बचना है और हम सब की जिम्मेदारी है कि लाखों करोड़ों यात्री हमारे शहर और जिले से गुजर रहे हैं तो हमें अपने शहर और जिले में किस तरह से माहौल को पूरअमन और पुरसुकून रखना है प्यारोमोहब्बत की फिजा को कायम रखना है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: शादी के बाद खुला बड़ा राज? नाम बदलने के आरोप से मचा हंगामा

सोशल मीडिया के जरिए से लाखों करोड़ों लोगों तक पहुंचाया जाएगा

इस गाइडलाइन को हम सोशल मीडिया के जरिए से लाखों करोड़ों लोगों तक पहुंचाएंगे और इसको हम जगह-जगह चश्पा भी करेंगे। जो आज यहां से जारी की गई है ताकि आवाम शहर और जिले के लोग उसको पढ़ सकें और पढ़ कर उस पर अमल कर सकें यह मेंन मेंन चौराहा पर जहां पर लोगों की भीड़ रहती है ताकि लोग इसको पढ़ें और पढ़ने के बाद में बाजी मर्तबा ऐसा होता है कि जहां से कावड़ गुजर रही है लोग वहीं भीड़ और जाम की स्थिति बना देते हैं, तो हमें उससे बचना है ताकि आने वाले कावड़ यात्रियों को कोई परेशानी ना हो और वह सुकून से गुजार सकें।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  6 August 2026, 3:35 PM IST