कानपुर से धर्मेंद्र यादव ने भरी हुंकार, मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भाजपा को घेरा

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत अभी से गरमाने लगी है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 November 2026, 8:30 PM IST

Kanpur: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कानपुर पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन बड़ी जीत का दावा किया।

कैन्ट स्थित मैस्कर घाट पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के उपलक्ष पर दीप प्रज्वलित किए गए। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और सांसद धर्मेंद्र यादव शिरकत की। 

 

गठबन्धन का तालमेल शानदार

मीडिया से बातचीत में सांसद धर्मेंद्र यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का तालमेल शानदार रहा था। आगामी विधानसभा चुनाव में इससे भी बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों की ओर से गठित कमेटी उचित और शानदार निर्णय लेगी। गठबंधन का उद्देश्य प्रदेश और देश के हित में भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।

कोई चुनौती नहीं, सीधा मुकाबला

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इससे कोई चुनौती नहीं है। उत्तर प्रदेश में सीधा मुकाबला इंडिया गठबन्धन विशेषकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। 2024 में जिसप्रकार से इंडिया गठबंधन ने लोकसभा में जीता था, उससे भी प्रचण्ड और बड़ी जीत 2027 में दर्ज करेगी।

भाजपा पर साधा निशाना

मथुरा के सवाल पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव भगवान कृष्ण को कितना मानते है ये उनके ह्रदय की बात है और स्वयं श्री कृष्ण जानते है।

इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण करा रहे है, किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बना रहे हैं। ये उनका ईश्वर के प्रति भाव है। सभी धर्मों के प्रति सम्मान का भाव है। उनके ह्रदय की बात है। उन्हें किसी के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

कानपुर में तीसरी शादी के बाद खुला लुटेरी दुल्हन का राज, लाखों के जेवर और नकदी लेकर पहुंची मायके; पढे़ें पूरी खबर

भाजपा पर निशाना

वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भाजपा मर्यादाओं और सिद्धांतों की बात करती थी, लेकिन आज की भाजपा उन मर्यादाओं को भूल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में अराजकता फैलाने वाले तत्वों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों और कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म: कानपुर में भव्य नगर कीर्तन ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

ओपी राजभर के दौरों को लेकर कहा कि अपने बेटे को चुनाव लड़ाया था तब भी दौड़े थे हुआ क्या आपके सामने है, उन्हें ऐसे ही दौड़ लगाने दीजिये कोई फर्क नहीं पड़ता।

Location :  Kanpur

Published :  22 November 2026, 8:19 PM IST