Kanpur Dehat News: आग की लपटों ने गरीब का सब कुछ तबाह कर दिया, पलभर में राख हुआ आशियाना

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में आग लगने से गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। परिजनों के मुताबिक, घटना के सदमे से लक्ष्मी देवी की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। परिवार ने गांव के युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 24 September 2026, 3:28 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असालतगंज रजऊ में आग लगने की दर्दनाक घटना के बाद एक महिला की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

आग की चपेट में आने से घर गृहस्थी का सामान जलकर राख

परिजनों के अनुसार सोबरन लाल राजपूत के बंगले में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा कपड़ा, अनाज, फर्नीचर समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

सदमे में चली गई महिला की जान

परिवार का कहना है कि आगजनी की इस घटना से हुए भारी नुकसान का गहरा सदमा सोबरन लाल की पत्नी लक्ष्मी देवी को लगा। परिजनों के मुताबिक सदमे के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए।

युवक पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित पक्ष ने गांव के ही सौरभ तिवारी पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Toxic Relationship Signs: Dating के दौरान अगर पार्टनर में दिखें ये 4 जहरीले लक्षण, तो आज ही बना लें दूरी

पीड़ित पक्ष ने जांच की उठाई मांग

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किन परिस्थितियों में लगी, आगजनी के आरोपों में कितनी सच्चाई है और महिला की मौत का वास्तविक कारण क्या है। प्रशासन से पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता और निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल

गांव में आगजनी की घटना और स्थानीय लोगों के मुताबिक सदमे में महिला की मौत हो गई जिसके चलते गांव में घटना को लेकर तनाव और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  24 September 2026, 3:22 PM IST

Advertisement