
कानपुर हवाईअड्डे पर हैदराबात के लिए उड़ानें बंद (Img: AI Generated Image)
Kanpur: चकेरी एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। इंडिगो एयरलाइंस ने 16 जून से कानपुर-हैदराबाद फ्लाइट सेवा को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद अब कानपुर से केवल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए ही सीधी उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।
हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को अब लखनऊ एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है। फ्लाइट बंद होने से खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और कारोबारियों को अतिरिक्त समय और खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कई यात्री अब लखनऊ से टिकट बुक करा रहे हैं।
चीख सुनकर मिलता था मजा… पहले पीछा करता फिर फेंकता केमिकल, तड़पती महिलाओं को देखकर खुश होता था आरोपी
कुछ महीने पहले कानपुर से नई उड़ान सेवाएं शुरू कराने को लेकर प्रयास तेज हुए थे। सांसद रमेश अवस्थी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर नवी मुंबई, जेवर, कोलकाता समेत अन्य शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की मांग भी रखी थी। हालांकि नई सेवाएं शुरू होने से पहले ही हैदराबाद रूट का बंद होना यात्रियों के लिए निराशाजनक माना जा रहा है।
फिर दहली दिल्ली: महरौली में मासूम से बर्बरता, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को दबोचा
एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस ने हैदराबाद उड़ान को अगले आदेश तक स्थगित करने की जानकारी दी है। फिलहाल कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती रहेंगी। अब यात्रियों की नजर इस बात पर है कि हैदराबाद सेवा दोबारा कब शुरू होगी और कानपुर को नए शहरों से जोड़ने की योजना कब जमीन पर उतरेगी।
Location : Kanpur
Published : 23 June 2026, 2:33 PM IST
Topics : Kanpur Airport Kanpur News UP News