मिठाई बांटने गए व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ कि इलाके में सनसनी मच गई

यूपी के कन्नौज से बुधवार को हृदय विदारक घटना हुई जिसे सुनकर क्षेत्रवासियों के पैरों से नीचे जमीन खिसक गई। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 May 2026, 12:53 PM IST

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हृदयविदारक घटना सामने आयी है। घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया। अपनी नई जमीन की खरीदने की खुशी में मुंह मीठा कराने निकले शख्स की दोस्तों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

युवक की पहचान निजामुद्दीन (45) के रूप में हुई है।

ऐसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार मृतक शख्स निजामुद्दीन अपने दोस्तों और मिलने वालों को मिठाई बांटने के लिए शिखाना मोहल्ले पहुंचे थे। इस दौरान मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक उनसे उलझ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावर ने अपने गले में पड़े 'गमछे' से निजामुद्दीन का गला घोंट दिया और उन्हें दूर तक घसीटा। इस गंभीर हमले के कारण निजामुद्दीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

कन्नौज में गोलियों की गूंज: 2022 अपहरण-हत्या कांड का फरार आरोपी एनकाउंटर में दबोचा गया

मृतक की फाइल फोटो

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि निजामुद्दीन पेशे से एक दर्जी था। उन्होंने हाल ही में एक जमीन खरीदी थी। इसी की खुशी में वह अपने एक परिचित, मुंतजिर अहमद, को लड्डू खिलाने उनके मोहल्ले गए थे। वहां 'बशीख मुल्ला' नामक एक व्यक्ति, जिसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, अचानक आया और निजामुद्दीन से हमला कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की कार्रवाई

​​पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​घटना के संबंध में पुलिस को CCTV फुटेज भी प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

जबरदस्ती पायल पहनाई, मांग में सिंदूर भरा और फिर… कन्नौज से दिल दहल देने वाला मामला

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ​पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Location :  Kannauj

Published :  13 May 2026, 12:48 PM IST