Kannauj Crime News: जमीनी विवाद में पिता-बेटी के दुश्मन बने बदमाश, पीड़ित परिवार ने पुलिस से कहा- हमें इंसाफ दो
कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जरीयन गाँव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने पिता और बेटी पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने सीओ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।