Kannauj Road Accident: ‘मां चिंता मत करना, रासलीला देखकर लौट आएंगे’ आखिरी बार निकले तीन किशोर, रास्ते में मौत ने रोक ली राह

कन्नौज के गुरसहायगंज में जन्माष्टमी की झांकियां देखकर घर लौट रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर सवार थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 September 2026, 11:48 AM IST
google-preferred

Kannauj: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब कन्नौज में झांकियां देखकर घर लौट रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। देर रात डुंडवा बुजुर्ग चौराहे के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जन्माष्टमी की झांकियां देखने निकले थे तीनों

यह दर्दनाक हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मझपुर्वा चौकी के बैसनपुर्वा निवासी अनुराग सिंह (17), आशीष (17) और अमोलर निवासी अमन उर्फ कृष्णा (16) जन्माष्टमी के मौके पर नगर में सजी झांकियां देखने आए थे। देर रात करीब एक बजे तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

बताया गया कि डुंडवा बुजुर्ग चौराहे के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मच गया।

Ghaziabad Factory Fire: बैग फैक्ट्री में अचानक भड़की भीषण आग, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप; JCB से तोड़ी गई दीवार

अमन था परिवार का इकलौता बेटा

हादसे में जान गंवाने वाले अमन उर्फ कृष्णा की कहानी बेहद दर्दनाक है। उसके पिता घनश्याम टीवी रोग से पीड़ित हैं। अमन अपनी मां प्रियंका और दो बहनों के साथ बैसनपुर्वा स्थित ननिहाल में रह रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। कम उम्र में ही कंप्यूटर पर काम करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीजल कारों के दीवानों के लिए खुशखबरी: बाजार में जल्द तहलका मचाने आ रही हैं ये 5 दमदार SUVs, देख लें लिस्ट

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

तीन किशोरों की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। एक तरफ जहां जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, वहीं इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं।

Location :  Kannauj

Published :  5 September 2026, 11:45 AM IST

Related News

Advertisement