Kannauj: पीएम आवास के नाम पर पैसे लेने का आरोप, महिला ने खोला राज तो शुरू हुई जांच

कन्नौज में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। इंदरगढ़ कस्बे की एक महिला ने आरोप लगाया है कि आवास दिलाने का झांसा देकर उससे रुपए लिए गए, लेकिन महीनों इंतजार के बाद भी उसे योजना का लाभ नहीं मिला।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 September 2026, 1:21 AM IST

Kannauj: इंदरगढ़ कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक महिला से रुपये लेने का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी महिला ने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा देकर उससे 9,500 रुपये लिए गए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, विकासखंड हसेरन के इंदरगढ़ कस्बा निवासी सुषमा पत्नी रमेश चंद्र ने थाना दिवस में अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे पर उससे 9,500 रुपये की रकम ले ली गई। महिला का कहना है कि रुपये देने के बाद भी उसे न तो आवास योजना का लाभ मिला और न ही उसकी रकम वापस की गई।

पीड़िता ने की ये मांग

पीड़िता ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं हुआ तो उसने थाना दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उससे ली गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

कन्नौज में रुके अखिलेश यादव: किसानों को दिया बड़ा भरोसा, बोले- सपा सरकार बनी तो दोगुना होगा वेजिटेबल पार्क

पुलिस की कार्रवाई

प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP Live News: मिर्जापुर में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले चार गिरफ्तार, कन्नौज सड़क हादसे में दो की मौत, पढ़ें सभी बड़ी खबर

प्रशासन ने लोगों से  की अपील

वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये मांगने के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जाती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से पैसे न दें और ऐसी स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें। फिलहाल इंदरगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location :  Kannauj

Published :  13 September 2026, 1:18 AM IST