हिंदी
Breaking News (Image: Dynamite News)
Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टूर से वापस लौट रहे छात्रों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे। सभी कौशांबी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी टूर पर गए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार छात्रों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक छात्र घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
सुबह-सुबह 5 देशों में कांपी धरती, भारत से नेपाल और चीन तक भूकंप के झटकों से हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल छात्रों का हाल जाना। प्रशासन की ओर से घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
इस हादसे के बाद छात्रों के परिवारों में चिंता का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।
Location : Kannauj
Published : 24 November 2026, 8:40 AM IST
Topics : Agra Lucknow Expressway Accident bus truck collision Kannauj Accident News kannauj road accident Students Bus Accident