Jhansi News: आबकारी विभाग के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर छलक रहे जाम! वायरल वीडियो ने निगरानी व्यवस्था पर उठाए सवाल

झांसी के बस स्टैंड चौराहे के पास स्थित सुपरमार्केट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शराब की दुकान के बगल में संचालित कैंटीन में लोग शराब पीते नजर आ रहे हैं। दुकान के अंदर नमकीन, डिस्पोजल गिलास और पानी की बोतलों की बिक्री भी दिखाई दे रही है। वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और विभागीय जांच का इंतजार है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 November 2026, 11:26 PM IST

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो बस स्टैंड चौराहे के पास स्थित सुपरमार्केट का बताया जा रहा है, जहां एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकान के बगल में कथित तौर पर कैंटीन संचालित होती दिखाई दे रही है। वीडियो में कई लोग बैठकर शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शराब की दुकान के अंदर नमकीन, डिस्पोजल गिलास और पानी की बोतलों की बिक्री के दृश्य भी सामने आए हैं।

शराब की दुकान के बगल में कैंटीन का संचालन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में झांसी के व्यस्त बस स्टैंड चौराहे के पास स्थित सुपरमार्केट में संचालित कंपोजिट शराब की दुकान के बगल में कैंटीन दिखाई दे रही है। यहां कई लोग बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कैंटीन के संचालन और वहां शराब पीने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रतापगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

सवाल यह है कि क्या संबंधित कैंटीन के संचालन और वहां लोगों को बैठाकर शराब पिलाने की व्यवस्था के लिए विभागीय अनुमति ली गई है, आगर अनुमति ली गई है तो उसके संचालन की शर्तें क्या हैं, इन सवालों के जवाब आबकारी विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

शराब की दुकान के अंदर नमकीन और डिस्पोजल गिलास की बिक्री

वायरल वीडियो में कथित तौर पर शराब की दुकान के अंदर नमकीन, डिस्पोजल गिलास और पानी की बोतलों की बिक्री होती भी दिखाई दे रही है। ऐसे में शराब की दुकान के अंदर इन वस्तुओं की बिक्री की अनुमति और निर्धारित नियमों के अनुपालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो में एक ओर शराब की दुकान के भीतर नमकीन, गिलास और पानी की बोतलें दिखाई दे रही हैं, तो दूसरी ओर दुकान के बगल में संचालित कैंटीन में लोग शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। 

प्रतापगढ़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर हैरान कर देने वाला हादसा, कार से टकराकर पलटा ट्रक

आबकारी विभाग के कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बताई जा रही दुकान

जिस स्थान का यह वीडियो बताया जा रहा है, वहां से आबकारी विभाग का कार्यालय भी कुछ ही दूरी पर स्थित बताया जा रहा है। ऐसे में विभाग की निगरानी व्यवस्था और संबंधित प्रतिष्ठान के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Location :  Jhansi

Published :  24 November 2026, 11:26 PM IST