Jalaun News: 29.64 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जलशक्ति मंत्री ने विकास की नई धारा बहाई

उत्तर प्रदेश के जालौन में परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। पढ़िए डाइनमाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 May 2025, 5:09 PM IST
google-preferred

जालौन:  उत्तर प्रदेश के जालौन में पम्प नहर’ का भव्य शिलान्यास किया गया। इस दौरान कुल 29.64 करोड़ रुपये की लागत वाली 8 परियोजनाओं का विधिवत लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण और जल संसाधन प्रबंधन के नए अध्याय की शुरुआत हुई

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, नवीन महोई पम्प नहर के निर्माण से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

क्यों महत्वपूर्ण है पंप नहर

यह पम्प नहर विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जल उपलब्ध कराएगी, जहां परंपरागत सिंचाई संसाधन या तो अनुपलब्ध हैं या सीमित हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में सड़क मार्गों के सुधार, पुलिया निर्माण, एवं नहरों के किनारों पर सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। पहले जहां मानसून के समय मार्गों पर आवागमन बाधित होता था, वहीं अब नई सड़कों और मरम्मत कार्यों के माध्यम से सभी मौसमों में निर्बाध यात्रा संभव होगी।

किसानों के लिए बेहद फायदेमंद

यह सुधार न केवल दैनिक आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि किसानों की उपज को मंडियों तक पहुँचाने में भी मददगार साबित होगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। इन परियोजनाओं में नहरों का पुनर्स्थापन एवं सुदृढ़ीकरण भी एक अहम हिस्सा रहा। दशकों पुरानी नहरों की मरम्मत कर उन्हें जल वहन योग्य बनाया गया है। इससे जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है, और जल रिसाव जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया गया है।

इस कार्यक्रम की क्या खासियत थी?

इस कार्यक्रम में लगभग 22.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। ये परियोजनाएं आगामी समय में क्षेत्रीय जल संसाधनों और ग्रामीण ढांचे के और अधिक विस्तार में सहायक होंगी।

इस अवसर पर ग्राम महोई और आसपास के ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब खेतों को समय पर सिंचाई मिल पाएगी, और फसलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन भी बढ़ेगा।

ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने इन योजनाओं पर क्या कहा

ग्रामीणों, महिलाओं और बुजुर्गों ने कहा कि सड़कें और जल प्रबंधन की सुविधाएं उनके जीवन को सरल बना रही हैं, जिससे सरकार की योजनाओं पर जनविश्वास और मजबूत हुआ है। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश सरकार गाँव, किसान और गरीब के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

जलशक्ति मंत्री ने जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण उत्थान को क्या समर्पित किया

इस कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल और जीवन का गहरा रिश्ता है। हमारी सरकार का हर कदम जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण उत्थान को समर्पित है। हम हर खेत तक पानी पहुँचाकर ही दम लेंगे। ग्राम महोई में आज का कार्यक्रम केवल शिलान्यास और लोकार्पण का आयोजन नहीं था, यह किसानों की खुशहाली और गाँवों की तरक्की की ठोस शुरुआत है। जलशक्ति मंत्रालय के प्रयासों से जालौन अब विकास के उस पथ पर है, जहाँ हर खेत हरा-भरा होगा, हर घर जलयुक्त और हर रास्ता सुरक्षित। सरकार की यह दूरदर्शी पहल प्रदेश को ‘समृद्ध उत्तर प्रदेश’ की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी  जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उर्विजा दीक्षित, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे‌

Location : 
  • Jalaun

Published : 
  • 22 May 2025, 5:09 PM IST