
डायल-112 पर जान से मारने की धमकी (Img : Google)
Kanpur : यूपी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डायल-112 पर आई एक कॉल ने सीधे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, एक जून को दोपहर 2:21 बजे पीआरबी देवीपुर पर तैनात सिपाही श्याममिलन को सूचना मिली कि मखौली गांव निवासी राममिलन ने डायल-112 पर कॉल कर मंत्री को जान से मारने की धमकी दी है। कॉल सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार ने भोगनीपुर थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब कॉल से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कॉल रेउना क्षेत्र के मखौली गांव से की गई थी।
थाना प्रभारी सुमन दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Location : Kanpur
Published : 3 June 2026, 6:18 AM IST
Topics : crime news Dial 112 Kanpur News UP News UP Police