Mathura News: नशे में हैवान बना पति! रात में पत्नी के गले पर किए ताबड़तोड़ वार, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की चाकू से गला गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 May 2026, 2:32 PM IST
google-preferred

Mathura: मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा कि पूरा गांव दहल उठा। देर रात घर के अंदर चीखें गूंजीं और कुछ ही मिनटों में एक महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सुबह जब घटना की जानकारी गांव वालों को हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम छा गया।

नशे को लेकर हुआ विवाद

यह दिल दहला देने वाली घटना मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मकरंदगढ़ी की है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी उमेश लंबे समय से नशे का आदी बताया जा रहा है। सोमवार शाम को भी वह नशे में था, जिसे लेकर उसकी 33 वर्षीय पत्नी भावना से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। हालांकि बाद में मामला शांत होता दिखा और परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रात इतनी खौफनाक साबित होगी।

देर रात पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

पुलिस के अनुसार, देर रात उमेश ने अचानक पत्नी भावना पर हमला कर दिया। उसने चाकू से गले पर कई वार किए। हमला इतना बेरहम था कि भावना गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ी। घर के अंदर खून ही खून फैल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रात के अंधेरे में वह गांव से निकल गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

शादी की खुशियां बनीं मैदान-ए-जंग, बरात पर पथराव के बाद मथुरा में दहशत! आखिर ऐसा क्या हुआ?

सुबह खुला हत्या का राज

मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जैसे ही ग्रामीणों को हत्या की खबर मिली, गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिवार के लोग भावना की हालत देखकर बदहवास हो गए। घर में चीख-पुकार और रोना-बिलखना शुरू हो गया। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ संदीप सिंह, थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक अशेष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल अवस्था में पड़ी भावना को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौहझील पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सफर से पहले पढ़ लें ये खबर! मथुरापुर मेगा ब्लॉक ने बिगाड़ा रेल नेटवर्क, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

मृतका के पिता ने थाने में की शिकायत

इस सनसनीखेज हत्या के बाद मृतका के पिता ने आरोपी दामाद उमेश के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या की लिखित शिकायत दी है। परिवार ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। मृतका के परिजनों का कहना है कि उमेश की नशे की लत की वजह से घर में अक्सर विवाद होता रहता था। कई बार समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला।

Location :  Mathura

Published :  26 May 2026, 2:01 PM IST

Advertisement