गोरखपुर से बड़ी खबर : घर में झगड़े के बाद युवक ने कुएं में लगाई छलांग, चला रेस्क्यू ऑपरेशन

गोरखपुर के अलीनगर इलाके में मानसिक रूप से परेशान युवक नरेश ने शिव मंदिर के सामने स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकाला गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 8 May 2026, 12:54 PM IST

Gorakhpur : अलीनगर इलाके में मानसिक रूप से परेशान युवक शिव मंदिर के सामने स्थित कुएं में कूंद गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले की सूचना पर इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Location :  Gorakhpur

Published :  8 May 2026, 7:03 AM IST