फतेहपुर में स्कार्पियो सवार दबंगों ने टोल कर्मियों को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के ललौली थाना क्षेत्र के जिन्दपुर टोल प्लाजा पर बीती देर रात स्कार्पियो सवार दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया गया कि बांदा से फतेहपुर की ओर आ रही स्कार्पियो को जब टोल कर्मियों ने रोककर शुल्क मांगा, तो दबंग VIP लेन से गाड़ी निकालने पर अड़ गए।

फतेहपुर:  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले के ललौली थाना क्षेत्र के जिन्दपुर टोल प्लाजा पर बीती देर रात स्कार्पियो सवार दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बताया गया कि बांदा से फतेहपुर की ओर आ रही स्कार्पियो को जब टोल कर्मियों ने रोककर शुल्क मांगा, तो दबंग VIP लेन से गाड़ी निकालने पर अड़ गए। विरोध करने पर टोल कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी।

टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद

Amethi News: विकास के वादे गड्ढों में धंसे…सड़क बनी तालाब, सपा नेता जय सिंह ने दी ये चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान दबंगों ने टोल बूथ में घुसकर तोड़फोड़ भी की, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हमलावरों ने कर्मचारियों पर असलहा भी तान दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

टोल कर्मियों ने ललौली थाने में लिखित तहरीर दी...

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टोल कर्मियों ने ललौली थाने में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर चार अज्ञात दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

भारतीय सेना में मेडिकल युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2025 शुरू, 17 सितंबर तक करें आवेदन

पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

इस घटना से टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारी दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन टोल प्लाजा पर दबंगई और उत्पात की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार तो हालात और गंभीर हो गए। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Asia Cup 2025 India: टीम चयन पर उठे सवाल, इन पांच भारतीय खिलाड़ियों को अच्छी फॉर्म के बाद भी किया गया नजरअंदाज!

 

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 20 August 2025, 4:24 PM IST