हिंदी
हत्याकांड (Img ; Google)
Bulandshahr : यूपी के बुलंदशहर से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक झोलाछाप डॉक्टर ने शक और घरेलू विवाद के चलते अपने ही पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। लाइसेंसी पिस्टल से की गई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में पहले पिता की कनपटी पर गोली मारी गई और फिर पत्नी को सीने और पेट में गोलियों से छलनी कर दिया गया। कुछ ही मिनटों में एक ही घर दो लाशों से भर गया और खुशहाल दिखने वाला परिवार खौफनाक अंत तक पहुंच गया।
घटना बुलंदशहर जिले से करीब 22 किलोमीटर दूर कलंदरगढ़ी गांव की है। रविवार को दोपहर के समय अचानक घर से गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और तुरंत घर की तरफ दौड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरा घर सन्नाटे और चीखों में बदल चुका था।
पुलिस जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुई, वहां का दृश्य बेहद भयावह था। 55 वर्षीय रियाजुद्दीन और 22 वर्षीय बहू सना खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। चारों तरफ खून ही खून था और घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। दोनों को तुरंत नजदीकी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रियाजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में सना ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में हुई दो मौतों ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया।
घरेलू विवाद ने ली जानें
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबिन को अपने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर शक था। इसी शक के चलते घर में लंबे समय से तनाव और विवाद चल रहा था।
मृतक रियाजुद्दीन (55) गांव में प्रॉपर्टी डीलिंग और वेल्डिंग का काम करते थे। उनका बेटा मोबिन (26) झोलाछाप डॉक्टर था और सुदेशपुर इलाके में क्लीनिक चलाता था। परिवार में पत्नी किश्वर (48), बेटा मोबिन और बहू सना (22) साथ रहते थे। मोबिन की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और सिर्फ 10 दिन पहले ही उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। लेकिन खुशी का यह माहौल जल्द ही खून और नफरत में बदल गया।
रविवार सुबह से ही घर में तनाव का माहौल था। पड़ोसियों के अनुसार, सुबह से ही घर से झगड़े की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद मोबिन घर से बाहर निकल गया। दोपहर करीब 1 बजे वह दोबारा घर लौटा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। SP देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, लेकिन CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसे ट्रेस कर लिया गया।
Location : Bulandshahr
Published : 24 May 2026, 10:27 PM IST