
रिश्ता टूटने की कगार पर (Img : Google)
Agra : एक शादीशुदा जिंदगी जो सपनों से शुरू हुई थी, वह धीरे-धीरे ऐसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई कि मामला अब पुलिस और कोर्ट तक जा पहुंचा है। सुहागरात से शुरू हुई दूरी, फिर दहेज की मांग और आखिर में पति की मोबाइल चैट ने ऐसा राज खोल दिया जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।
पूरा मामला एकता थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने पति समेत छह ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। महिला की शादी 22 दिसंबर 2024 को आगरा के एक होटल में उज्जैन, मध्यप्रदेश के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में परिवार ने करीब 15 से 16 लाख रुपये खर्च किए और ससुराल की मांग के अनुसार पूरा सामान भी दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही पति ने उससे दूरी बना ली और शारीरिक संबंध बनाने से साफ इंकार कर दिया। शुरुआत में “एक-दूसरे को समझने” की बात कही गई, लेकिन समय बीतने के साथ यह दूरी और बढ़ती गई। जब पत्नी ने खुद पहल की तो पति ने उसे धक्का देकर साफ मना कर दिया।
स्थिति तब और बिगड़ गई जब महिला ने पति का मोबाइल चेक किया। आरोप है कि उसमें सामने आया कि पति खुद लड़की बनकर 200 से अधिक युवकों से चैट करता था और उनसे मिलने तथा पैसे लेने की बात भी सामने आई। यह खुलासा होने के बाद ससुराल पक्ष ने उल्टा दहेज में कार और 5 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और कहा कि तभी “इलाज” होगा।
BIG BREAKING: दीपिका नागर की सास गिरफ्तार, अब तक 4 लोगों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने उठाया
महिला का कहना है कि ससुराल में विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, गालियां दी गईं और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। पति ने भी उसे धमकी दी कि उसे अपने दोस्तों के पास भेज देगा। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर वह 5 मई 2025 को मायके लौट आई।
पीड़िता ने 9 जून को महिला थाना रकाबगंज और 17 जून को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। जेवर और सामान अभी भी ससुराल के कब्जे में हैं। अब न्यायालय के आदेश पर थाना एकता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Location : Agra
Published : 20 May 2026, 10:01 PM IST
Topics : Agra news crime news dowry case UP News