डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर, नोएडा एक्सप्रेसवे पर भौकाल मचाने वाली सभी गाड़ियों पर हुआ एक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि कुछ बिना नंबर प्लेट की ब्लैक जेड गाड़ियां नोएडा एक्सप्रेसवे पर भौकाल मचा रही है। इसकी वीडियो और खबर को डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने एक्शन लिया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 21 September 2026, 3:39 PM IST

Noida News: एक बार फिर नोएडा में डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि कुछ बिना नंबर प्लेट की ब्लैक जेड गाड़ियां नोएडा एक्सप्रेसवे पर भौकाल मचा रही है। इसकी वीडियो और खबर को डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने एक्शन लिया है।

पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

नोएडा पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच की गई। इस मामले में नॉएडा ट्रैफिक कंट्रोल रूम को पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद गाड़ियों की पहचान करके उनका चालान काटा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि एक कार का करीब 32,000 रुपये का चालान काटा गया है। क्योंकि सभी गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं था। इसलिए गाड़ियों की पहले पहचान की जा रही है और उसके बाद ही एक्शन लिया जा रहा है।

अब समझे पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा एक्सप्रेसवे का था। वीडियो में दिख रहा है कि करीब आधा दर्जन ब्लैक गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के नोएडा एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकल कर वीडियो बना रहे है। अब किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Viral Video) पर डाल दिया। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो तेजी के साथ नोएडा के तमात व्हाट्सअप ग्रुप पर वायरल हुई।

नोएडा पुलिस ने सिखाया सबक

बड़ी बात यह भी है कि यह वीडियो उस दिन वायरल हो रहा है, जिस दिन उत्तर प्रदेश के सीएम (Uttar Pradesh CM) योगी आदित्यनाथ नोएडा शहर में हैं। आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रैड शो (UP International Trade Show 2026) और पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए योगी आदित्यनाथ नोएडा शहर में आए हैं। इस कारण जिले में हाई अलर्ट भी जारी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। नोएडा पुलिस की ट्रैफिक (Noida Traffic Police) टीम भी सड़कों पर कड़ी सुरक्षा कर रही है। उसके बावजूद भी कुछ लोगों ने नोएडा में सड़कों पर इस तरीके से स्टंटबाजी की। हालांकि, पुलिस के सामने इन लोगों की एक नहीं चल सकी।

Location :  Noida

Published :  21 September 2026, 3:39 PM IST