मुजफ्फरनगर में लाखों की अवैध स्मैक बरामद, 2 गिरफ्तार

जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत पुलिस को शनिवार बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना तितावी पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 March 2026, 4:47 AM IST

Muzaffarnagar: जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत पुलिस को शनिवार बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना तितावी पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की अवैध स्मैक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तितावी पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तितावी पुल के पास संदिग्ध हालत में खड़े दो लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

मुजफ्फरनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अलविदा जुमे की नमाज पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था; जानें क्या है तैयारी?

इतनी स्मैक हुई बरामद

तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 270 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

आरोपियों ने बताया ये राज

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बरेली से स्मैक लाकर अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों में बेचते थे। और इससे मोटा मुनाफा कमाते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

मुजफ्फरनगर: बारिश के बीच सड़क पर क्यों उतरे SSP? अलविदा जुमे पर क्यों सड़कों पर उतरी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।नशे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में एक बड़ा संदेश मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 22 March 2026, 4:47 AM IST