यूपी में अवैध एजेंसियों का जाल: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐसे होती है ठगी

पीओई कार्यालय में अवैध एजेंसियों के झांसे में यूपी के रोजाना 2-3 लोग फंस रहे, खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगी के मामले अधिक।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 September 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

Lucknow: विदेश में नौकरी और बेहतर कमाई का सपना लेकर जाने वाले उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अवैध भर्ती एजेंसियां और दलाल बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रोटेक्टर ऑफ इमीग्रेंट्स (पीओई) कार्यालय लखनऊ में हर दिन औसतन दो से तीन शिकायतें पहुंच रही हैं। इनमें ज्यादातर मामले खाड़ी देशों में नौकरी के नाम पर ठगी, गलत तरीके से विदेश भेजे जाने और वहां पहुंचने के बाद परेशान किए जाने से जुड़े हैं।

पीओई कार्यालय में पहुंच रही शिकायतों के मुताबिक, युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी और मोटी तनख्वाह का झांसा देकर उनसे रकम वसूली जाती है। कई मामलों में एजेंट रोजगार के नाम पर युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज देते हैं। वहां पहुंचने के बाद उन्हें न तो वादा की गई नौकरी मिलती है और न ही तय सुविधाएं।

क्या आपके घर में भी बार-बार बंद होती है घड़ी? जानिए वास्तु शास्त्र का यह सबसे भयानक संकेत

सऊदी, UAE समेत खाड़ी देशों से सबसे ज्यादा शिकायतें

पीओई अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के मुताबिक, सबसे ज्यादा शिकायतें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, कतर और ओमान से संबंधित हैं। उनका कहना है कि कार्यालय तक पहुंचने वाली शिकायतों के अलावा सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और स्थानीय स्तर पर सक्रिय दलालों के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं की संख्या इससे कहीं अधिक है।

मोटी तनख्वाह का झांसा, विदेश पहुंचकर बदल जाती हैं शर्तें

शिकायतों में सामने आया है कि एजेंट विदेश में आकर्षक नौकरी और अधिक वेतन का भरोसा देकर युवाओं से पैसे लेते हैं। कुछ मामलों में एजेंट को तय रकम देने के बावजूद विदेश पहुंचने पर अनुबंध में बताए गए वेतन से कम भुगतान किया जाता है। वहीं, कुछ युवाओं को रोजगार के बजाय ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिनसे उनकी वापसी भी मुश्किल हो जाती है।

ESIC New Rule: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 50% से अधिक भत्ते अब जुड़ेंगे वेतन में, जानिए नया फॉर्मूला और इसके फायदे

अवैध एजेंसियों और दलालों का तैयार हो रहा डाटा

लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पीओई लखनऊ ने अवैध भर्ती एजेंसियों और दलालों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। अलग-अलग माध्यमों से मिली शिकायतों और सूचनाओं का डाटा तैयार किया जा रहा है। संबंधित मामलों की जानकारी जिलों की पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी दी जा रही है, ताकि ऐसे एजेंटों और संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। विभाग की ओर से ‘ऑपरेशन सुरक्षित जाओ, प्रशिक्षित जाओ’ अभियान भी शुरू किया गया है।

“भूखा मरने दो…” बोलकर पुलिस ने रोकी पत्नी-बेटी; ड्राइवर जनता पार्टी का बैनर कर टॉवर पर चढ़ा बर्खास्त कर्मी

विदेश जाने से पहले लाइसेंस जरूर जांचें

अधिकारियों ने विदेश में रोजगार के लिए जाने वाले लोगों से भर्ती एजेंसी की पूरी जानकारी लेने की अपील की है। एजेंसी के पास विदेश मंत्रालय का वैध लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच ई-माइग्रेट पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से टूरिस्ट वीजा पर रोजगार के लिए विदेश नहीं जाने की सलाह दी है। एजेंट को भुगतान करने से पहले उसकी पक्की रसीद लेने और नौकरी, वेतन, अनुबंध तथा अन्य शर्तों की पूरी जानकारी जांचने की सलाह भी दी गई है।

सावधान! सेकंड-हैंड iPhone खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें वारंटी, वरना लग सकता है चूना

ठगी होने पर इन माध्यमों से करें शिकायत

बिना लाइसेंस विदेश भेजने के नाम पर वसूली या ठगी की शिकायत helpline@mea.gov.in और illegalracomplaints@gmail.com पर की जा सकती है। इसके अलावा प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र की 24 घंटे हेल्पलाइन 1800-11-3090 और व्हाट्सऐप नंबर +91 74283 21144 पर भी सहायता ली जा सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  21 September 2026, 12:22 PM IST

Advertisement