
IAS मनीष बंसल (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Agra: नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार दोपहर 12 :15 बजे पर कोषागार कार्यलय पर आकर कार्यभार संभाला। 2014 बैच के मनीष बंसल आईएएस अधिकारी हैं। वह देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद है।
मनीष की पत्नी आईएएस अधिकारी मेधा रुपम नोएडा की जिलाधिकारी है। मनीष बंसल सहारनपुर के रहने वाले हैं। कार्यभार संभालने के बाद मनीष ने कहा कि शासन कि प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। जनगणना के पहले चरण को पूरा करना उनका पहला लक्ष्य होगा।
कौन है मनीष बंसल?
दरअसल, यूपी में हाल ही में बड़े पैमाने पर IAS तबादला हुआ जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में में एक नाम है वह हैं मनीष बंसल , मनीष बंसल दिल्ली IIT से M.Tech हैं । आई आईटी से लेकर आईएएस तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। IIT से बीटेक और M.Tech करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा का रास्ता चुना। 2013 में यूपीएससी परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल की। वहीं 2014 बैच के आईएएस अधिकारी बने।
UP Board Result 2026: 25 अप्रैल से पहले जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक
नीति आयोग और प्रधानमंत्री कार्यलय तक सराहना
जानकारी के मुताबिक बता दें कि उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान संभल जिले में किया गया सोत नदी पुनर्जीवनअभियान रहा है। लगभग 110 किलोमीटर लंबी यह नदी अतिक्रमण और प्रदूषण के कारण खत्म हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और प्रशासन को साथ जोड़कर मनीष बंसल ने इसे पिर से जीवित किया। इस पहल की सराहना नीति आयोग और प्रधानमंत्री कार्यलय तक में हुई।
Location : Agra
Published : 21 April 2026, 3:29 PM IST
Topics : Agra IAS Manish Bansal Latest News UP News