
आईएएस अजय जैन
Gorakhpur: शहर के प्रशासनिक ढांचे में एक अहम बदलाव के तहत 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अजय जैन ने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिया कि उनका मुख्य फोकस शहर के समग्र विकास, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था और प्रभावी नगर प्रबंधन पर रहेगा।
कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी
कार्यभार संभालने के बाद अजय जैन ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण मिलें, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। खासतौर पर शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क सुधार और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनपद के शिवाड़ गांव के निवासी
अजय जैन मूल रूप से राजस्थान के माधोपुर जनपद के शिवाड़ गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में वर्ष 2015 में बी.टेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक 12 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
नगर आयुक्त बनने से पहले अजय जैन लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में तैनात रहे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए गोरखपुर में भी उनसे बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा रही है।
Muzaffarnagar News: घायल बदमाश का पुलिस को टशन, एनकाउंटर के बाद भी किया ऐसा काम… पढे़ं पूरी खबर
उन्होंने यह भी कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके। साथ ही, नगर निगम की योजनाओं में तकनीक के उपयोग को बढ़ाकर कार्यों की गति और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
100 मीटर सड़क बनी सिरदर्द, बनरही गांव ने कर डाला ये कांड
अजय जैन के कार्यभार ग्रहण करने से गोरखपुर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर तालमेल के साथ शहर को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 6 May 2026, 7:03 PM IST
Topics : Gorakhpur News IAS Ajay Jain Latest News UP News