Raebareli Accident: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो भाई, एक की मौके पर मौत

रायबरेली में सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 April 2026, 3:58 PM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सिविल लाइन ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दो भाई रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस हादसे में बड़ा भाई, नया पुरवा निवासी अल्लन घोसी (55 वर्ष), मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

छोटा भाई गंभीर रूप से घायल

अल्लन घोसी का छोटा भाई मेराज घोसी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक की देखरेख के साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mainpuri Murder Case: एक लड़की, दो युवक और फिर खूनी टकराव… खेत में कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

पुलिस की जांच शुरू

कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों युवक रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी दुर्घटना हुई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें।

इस घटना ने स्थानीय लोगों और परिवार में शोक और चिंता फैला दी है। मृतक और घायल के परिजन अभी सदमे में हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पूरा पता लगाया जा सके।

अपडेट जारी...

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 3 April 2026, 3:58 PM IST