जरीफनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ हाईवे पर गांव नैनोल बागबाला के पास पंचर होने के कारण खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

क्षतिग्रस्त कैंटर (Img: Google)
Budaun: बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ हाईवे पर गांव नैनोल बागबाला के पास पंचर होने के कारण खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नेनोल वागबाला के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से आई दूसरा कैंटर टकरा गई। हादसे में वसीम पुत्र निजाकत निवासी ग्राम उघेनी थाना अलापुर की मौके पर ही मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
बदायूं में पहुंचे धर्मेंद्र यादव: HPCL हत्याकांड पर उठाए सवाल, कोर्ट में कही बड़ी बात
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदायूं में युवक ने वीडियो बनाकर दी जान, ये तीन लोग बने मौत का कारण, पुलिस जांच में जुटी
मृतक की पहचान वसीम पुत्र निजाकत (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी उघेनी थाना अलापुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने ट्रक हटवाकर सुचारू कराया।
शिकारपुर नगर में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर बुधवार रात करीब 8 बजे तेज आंधी के कारण यातायात बाधित हो गया था। एक पेड़ टूटकर हाईवे पर गिर गया, जिससे एलटी बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पेड़ गिरने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना के समय बिजली विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद कर रखी थी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।
स्थानीय नागरिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ को सड़क से हटाना शुरू किया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस घटना में कोई भी वाहन या व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने पहले ही विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए सूचित कर दिया था।