बिहार से बंगाल तक ऐसे करते थे पशुओं की तस्करी, एसटीएफ ने ऐसी कसी नकेल

यूपी एसटीएफ ने शनिवार को बिहार से बंगाल तक पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी जनपद चंदौली में वांछित है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम रखा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 April 2026, 6:59 PM IST
google-preferred

Chandauli: यूपी एसटीएफ ने रविवार को पशु तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी जनपद चंदौली में वांछित है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम रखा है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष पासवान पुत्र नारायण पासवान के रूप में हुई है जो शालीमार बाग सरस्वती विहार नार्थ वेस्ट दिल्ली, वर्तमान पता-22सी, फूट गार्डेन, फरीदाबाद, हरियाणा का निवासी है।

एसटीएफ ने आरोपी की गिरफ्तारी शनिवार को 10 बजे थाना शालीमार बाग, नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट दिल्ली से की है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ उत्तर प्रदेश को फरार और पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर अपराध करने एवं अन्य अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें मिल रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को सूचना संकलन एवं कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर एसटीएफ की टीम अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी थी।

मिलिए उस शख्स से, जिसने राम मंदिर के लिए 11 करोड़ दिए दान, अपने कर्मचारियों को घर-गाड़ियां का दिया तोहफा, BJP ने चुना MP

इस दौरान फील्ड यूनिट गौतमबुद्धनगर की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली चन्दौली का ईनामी अपराधी संतोष पासवान, थाना क्षेत्र शालीमार बाग, दिल्ली में मौजूद है। इस सूचना अभियुक्त संतोष पासवान को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने उगले कई राज

गिरफ्तार अभियुक्त संतोष पासवान (31) ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। वह यहां विशाल मण्डल नामक व्यक्ति के सम्पर्क में आया था। उसने विशाल मण्डल के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से टाटा पिकअप फाइनेंस कराई थी, ताकि इस वाहन का उपयोग अवैध पशु तस्करी के लिए किया जा सके। इसी टाटा पिकअप से पशुओं को तस्करी कर बिहार के रास्ते बंगाल भेजा जा रहा था।

11 मई 2023 को अभियुक्त संतोष पासवान के उपरोक्त वाहन से ही पशु लादकर तस्करी हेतु ले जाते समय थाना चन्दौली, जनपद चन्दौली पुलिस द्वारा इसके 02 साथियों को पकडकर जेल भेजा गया था तथा अभियुक्त संतोष पासवान तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था।

उसने बताया कि गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह दिल्ली और हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में छिपकर रह रहा था।

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 528 किलो गांजा चिमनी भट्टी में जलाया… कीमत 1 करोड़

मामले में पुलिस का कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त संतोष पासवान के खिलाफ थाना चन्दौली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आगे की जानकारी में जुट गई है।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 5 April 2026, 6:59 PM IST

Advertisement