चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 528 किलो गांजा चिमनी भट्टी में जलाया… कीमत 1 करोड़

चंदौली के मुगलसराय में पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 528 किलोग्राम अवैध गांजा जलाकर नष्ट कर दिया। 10 थानों के 40 मुकदमों से जुड़े इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹1 करोड़ से अधिक बताई गई है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 April 2026, 8:46 PM IST
google-preferred

Chandauli: नशे के काले कारोबार पर चंदौली पुलिस ने शनिवार को ऐसा वार किया, जिसने तस्करों के नेटवर्क को साफ संदेश दे दिया कि अब बच निकलना आसान नहीं होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत भारी मात्रा में जब्त अवैध गांजे को जलाकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में कुल 528 किलोग्राम गांजा खत्म किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ से अधिक आंकी गई है।

शनिवार को चला बड़ा एंटी-ड्रग ऑपरेशन

चंदौली जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में गठित जनपद स्तरीय कमेटी की निगरानी में ‘ऑपरेशन दहन’ को अमल में लाया गया। कार्रवाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में की गई। जहां जब्त किए गए मादक पदार्थ को तय प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

10 थानों के 40 मुकदमों से जुड़ा था गांजा

क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नष्ट किया गया गांजा जनपद के अलग-अलग 10 थानों में दर्ज कुल 40 मुकदमों से संबंधित था। लंबे समय से न्यायिक और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखे गए इस मादक पदार्थ को शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक चिमनी भट्टी में जलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह सिर्फ एक औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि नशे के नेटवर्क पर सीधा प्रहार है।

चंदौली में पार्किंग को लेकर भड़का विवाद, आमने-सामने आए अधिवक्ता और गार्ड; जानें तनाव के बीच क्या हुआ अंत में

पुलिस ने इस पूरे अभियान को पूरी पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया। जनपद स्तरीय कमेटी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मादक पदार्थ को विनष्ट किया गया। जिससे पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में और रिकॉर्ड के साथ पूरी हो सके। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि कार्रवाई के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 4 April 2026, 8:46 PM IST

Advertisement